लाइव न्यूज़ :

टेरर फंडिंग के खिलाफ कश्मीर में फिर से NIA की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज किए हैं जब्त 

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 23, 2019 17:41 IST

एनआईए ने सोमवार को भी दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित केलर इलाके में बिजनसमैन गुलाम अहमद वानी के घर पर छापेमारी की थी। भारत-पाक के बीच क्रॉस एलओसी ट्रेड का काम करने वाले वानी पर हवाला नेटवर्क और पाकिस्तान से टेरर फंडिंग की साजिश में संलिप्त होने का शक है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में कश्मीर के एक व्यापारी गुलाम अहमद वानी के घर और ठिकानों पर छापेमारी की।यह व्यापारी क्रॉस एलओसी ट्रेड भारत-पाक के बीच करता था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में कश्मीर के एक व्यापारी गुलाम अहमद वानी के घर और ठिकानों पर छापेमारी की। यह व्यापारी क्रॉस एलओसी ट्रेड भारत-पाक के बीच करता था। एजेंसी ने हवाला और पाक से टेरर फंडिंग के मामले में गुलाम के कई ठिकानों पर छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। 

मंगलवार सुबह से ही घाटी के कई इलाकों में छापेमारी जारी है। यह सभी ठिकाने व्यापारी गुलाम अहमद वानी के बताए जा रहे हैं। इसमें उसके घर सहित परिम्पोरा फल मंडी श्रीनगर स्थित उसके दफ्तर में भी छापेमारी की गई है। इस दौरान एनआईए को कई एहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। जिनसे घाटी में टेरर फंडिंग के श्रोत और जरिया दोनों का पता चल सकेगा।

एनआईए ने सोमवार को भी दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित केलर इलाके में बिजनसमैन गुलाम अहमद वानी के घर पर छापेमारी की थी। भारत-पाक के बीच क्रॉस एलओसी ट्रेड का काम करने वाले वानी पर हवाला नेटवर्क और पाकिस्तान से टेरर फंडिंग की साजिश में संलिप्त होने का शक है और इसी आधार पर एजेंसी ने उनके ठिकानों पर छापा मारा है।

एनआईए ने जमात-उद-दावा, दुखतारन-ए-मिल्लत, लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और जम्मू-कश्मीर के दूसरे अलगाववादी समूहों के खिलाफ फंड जुटाने को लेकर 20 मई 2017 को एक मामला दर्ज किया था। एनआईए ने 13 आरोपियों पर इस संदर्भ में आरोप-पत्र दाखिल किया है। इसमें अलगाववादी नेता, हवाला कारोबारी और पत्थरबाज शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, टेरर फंडिंग के मामले की पड़ताल कर रही एनआईए ने गुलाम अहमद वानी के केलर स्थित आवास पर छापेमारी की है। गुलाम अहमद वानी के घर पर मंगलवार सुबह छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण कागज और अन्य सामान जब्त किया है।

टॅग्स :एनआईएजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल