लाइव न्यूज़ :

पिछले वर्ष थाने पर हमला मामले में एनआईए ने कर्नाटक में छापेमारी की

By भाषा | Updated: August 7, 2021 20:05 IST

Open in App

बेंगलुरू, सात अगस्त राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले वर्ष एक कथित अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो थानों पर हमले के सिलसिले में शनिवार को यहां सात स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी सात फरार अभियुक्तों के परिसरों पर की गई।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि नवीन नाम के व्यक्ति द्वारा पैगंबर मुहम्मद के बारे में सोशल मीडिया पर कथित अपमानजनक पोस्ट का विरोध कर रही भीड़ हिंसक हो गई थी और थानों को निशाना बनाया था, जिसके बाद पिछले वर्ष अगस्त में डीजे हल्ली और केजी हल्ली थानों में दो मामले दर्ज किए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमले किए थे, पुलिस की गाड़ियां जला दी थीं और दो थानों के आसपास निजी एवं सरकारी संपत्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

एनआईए ने फिर से मामले दर्ज किए और दो थानों पर हमले के सिलसिले में फरवरी में क्रमश: 109 और 138 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान फरार आरोपियों के परिसर से आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं