लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने लांझी जंगल आईईडी विस्फोट मामले में झारखंड में छापे मारे

By भाषा | Updated: August 12, 2021 19:08 IST

Open in App

रांची, 12 अगस्त राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारखंड के रांची और पश्चिम सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के तीन आरोपियों के घरों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे।

एक अधिकारी ने बताया कि मार्च में पश्चिम सिंहभूम जिले के तोकलो पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता, विस्फोटक वस्तु अधिनियम, आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम (सीएलए) और गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज मामला लांझी वन पहाड़ी क्षेत्र में मार्च में आईईडी विस्फोट से संबंधित है।

प्रतिष्ठित जांच एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि इस धमाके में झारखंड जैगुआर के तीन कर्मियों की मौत हो गई थी और सीआरपीएफ के एक एएसआई समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

एनआईए ने 24 मार्च को फिर से मामला दर्ज किया और जांच का जिम्मा संभाला।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान हाथ से लिखी एक डायरी समेत अपराध साबित करने वाले दस्तावेज जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर