लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में की छापेमारी, आतंकियों के नौ सहयोगियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 13, 2021 21:24 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में 18 जगहों पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों के नौ सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने केंद्र शासित प्रदेश के अलावा नयी दिल्ली और अन्य शहरों में हमले की साजिश के संबंध में दर्ज किए गए मुकदमे के बाद ये छापेमारी की। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनआईए ने 10 अक्टूबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि घाटी के विभिन्न जिलों में की गई छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मंगलवार को चार लोगों को जबकि पांच लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

जांच एजेंसी ने बुधवार को गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीनगर निवासी मोहम्मद हनीद चिरालु और आरिफ फारूक भट, बडगाम निवासी हफीज, पुलवामा निवासी औवेस डार और शोपियां निवासी मतीन भट के रूप में की है।

प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि एनआईए ने श्रीनगर के दो स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और इलेक्ट्रानिक उपकरणों के साथ ही जिहादी और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन संबंधी दस्तावेज जब्त किए।

प्रवक्ता ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए नौ आरोपी विभिन्न आतंकी संगठनों की गतिविधियों में मदद उपलब्ध करा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे