लाइव न्यूज़ :

माओवादी संगठन के सदस्य से हथियार बरामद होने के मामले में एनआईए की बिहार में छापेमारी

By भाषा | Updated: October 28, 2021 23:38 IST

Open in App

पटना, 28 अक्टूबर प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के एक सदस्य से हथियार और गोला-बारूद जब्त करने के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को बिहार के पटना जिले के दानापुर और चैनपुर इलाकों में चार स्थानों पर छापेमारी की। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार के जहानाबाद निवासी एवं भाकपा (माओवादी) के सदस्य परशुराम सिंह के पास से हथियार और गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री व दस्तावेज जब्त करने के संबंध में जून में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि आरोपी के शीर्ष माओवादी नेताओं के साथ संबंध थे और वह बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथगोले, विस्फोटक और अन्य हथियार उपलब्ध कराकर प्रतिबंधित संगठन को बढ़ावा दे रहा था।

अधिकारी ने बताया कि जिन परिसरों में छापेमारी की गई उनमें आरोपी और उसके साथियों के घर और वर्कशॉप शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि छापेमारी अभियान के दौरान हथगोले के विभिन्न हिस्से, कारतूस, आपत्तिजनक दस्तावेज, नक्सली साहित्य और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग