लाइव न्यूज़ :

भाकपा माओवादी मुठभेड़ मामले में एनआईए ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में मारे छापे

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:48 IST

Open in App

हैदराबाद, 18 नवंबर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भाकपा (माओवादी) के कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के सिलसिले में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के सात जिलों के 14 स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गये थे और इसमें एक नागरिक की भी जान चली गयी ।

प्रमुख जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद, राचकोंडा, मेडक, प्रकाशम, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और नेल्लोर में छापेमारी की गई।

एनआईए अधिकारी ने कहा कि यह मामला 28 जुलाई, 2019 को भाकपा (माओवादी) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम के बीच हुई गोलीबारी से संबंधित है, जिसके परिणामस्वरूप छह माओवादी और एक नागरिक की मौत हो गई।

मामला बस्तर में दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने मामले को अपने हाथ में ले लिया था और इसने संजू, लक्ष्मण, मुन्नी, दशरी और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

एनआईए अधिकारी के अनुसार, तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, माओवादी साहित्य और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग