लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने आंध्रप्रदेश, तेलंगाना में भाकपा (माओवादी) के खिलाफ 31 स्थानों पर छापेमारी की

By भाषा | Updated: April 1, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की गतिविधियों को लेकर आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में 31 स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई आंधप्रदेश के विशाखापत्तनम, गुंटूर, प्रकासम, श्रीकाकुलम, कुर्नूल, कृष्णा, पूर्वी गोदावरी और कडप्पा, जबकि तेलंगाना के रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेडचल-मलकानगिरी और मेडक में की गई।

अधिकारी ने बताया कि आंध्रप्रदेश में मुखौटा संगठनों की आड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की गतिविधियां बढ़ने से यह मामला जुड़ा हुआ है।

मामला मूलत: पिछले वर्ष नवंबर में विशाखापत्तनम (ग्रामीण) जिले में दर्ज किया गया था और मार्च में एनआईए ने इसे फिर से दर्ज किया।

विशाखापत्तनम में जांच के दौरान पुलिस द्वारा पांगी नगन्ना के पास से भाकपा (माओवादी) के क्रांतिकारी साहित्य, प्रेस नोट, दवाएं, तार के बंडल और विस्फोटक सामग्री बरामद होने से यह मामला संबद्ध है।

नगन्ना पत्रकार के रूप में काम करता था और भाकपा (माओवादी) नेताओं को पुलिस की आवाजाही की सूचना देता था।

मामले में अभी तक छह आरोपियों -- नगन्ना, अंदुलुरी अन्नपूर्णा, जांगरला कोटेश्वर राव, मनुकोंडा श्रीनिवास राव, रेला राजेश्वरी और बोपुदी अंजाम्मा को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां