लाइव न्यूज़ :

नीलांबुर वन क्षेत्र में माओवादी प्रशिक्षण शिविरों के मामले में एनआईए ने 20 स्थानों पर छापे मारे

By भाषा | Updated: October 12, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2016 में नीलांबुर वन क्षेत्र में आयोजित कथित माओवादी प्रशिक्षण शिविरों के सिलसिले में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में 20 स्थानों पर मंगलवार को छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एनआईए प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘तमिलनाडु के चेन्नई, कोयंबटूर, थेनी, रामनाथपुरम, सेलम, कन्याकुमारी और कृष्णागिरी जिलों में 12 स्थानों पर, केरल के वायनाड, त्रिशूर और कन्नूर जिलों में तीन स्थानों पर और कर्नाटक में चिकमगलूर, उडुपी और शिमोगा जिलों में पांच स्थानों पर तलाशी ली गयी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने 20 अगस्त, 2021 को केरल पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। केरल पुलिस 2017 से इसकी जांच कर रही थी।

प्रवक्ता ने कहा, "मामला प्रतिबंधित आतंकी समूह भाकपा (माओवादी) के सदस्यों द्वारा नीलांबुर वन क्षेत्र में सितंबर 2016 के अंतिम सप्ताह के दौरान समूह के स्थापना दिवस के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने, हथियार प्रशिक्षण देने, झंडा फहराने और समारोह आयोजित करने संबंधी साजिश से जुड़ा है। इतना नहीं यह मामला भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने से भी जुड़ा है।’’

केरल पुलिस ने 18 मई, 2021 को पांच लोगों- कालिदास, दानिश उर्फ कृष्णा, राजन चित्तिलापिल्ली, दिनेश डी एच और टी के राजीवन के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किये थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘भाकपा (माओवादी) के शेष 20 सदस्यों की संलिप्तता के खिलाफ एनआईए की जांच जारी है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए ने मोबाइल फोन, सिम कार्ड, किताबें, घोषणापत्र, पर्चे सहित कई दस्तावेजों के अलावा डिजिटल स्टोरेज डिवाइस भी बरामद किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू