लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने जम्मू कश्मीर में 15 स्थानों पर छापेमारी की, एक आतंकवादी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 31, 2021 19:57 IST

Open in App

जम्मू, 31 जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद संबंधी दो मामलों के सिलसिले में शनिवार को जम्मू कश्मीर में 15 स्थानों पर छापेमारी की और लश्कर-ए-मुस्तफा (एलईएम) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान एनआईए ने मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, इस्तेमाल की गई गोलियों के खोखे, पथराव के दौरान इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक फेस मास्क और हाथ से लिखी जिहादी सामग्री सहित डिजिटल उपकरण भी बरामद किए।

पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन के इशारे पर काम करने वाले एलईएम के स्वयंभू प्रमुख हिदायतुल्ला मलिक और उसके सहयोगी नजीर अहमद को फरवरी में जम्मू से गिरफ्तार किया गया था और ये दोनों शोपियां जिले के निवासी हैं।

एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एनआईए ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर एलईएम से संबंधित मामले के संबंध में शोपियां, अनंतनाग और जम्मू जिलों में नौ स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के बाद एक आरोपी व्यक्ति - बटिंगू (अनंतनाग) निवासी इरफान अहमद डार को गिरफ्तार किया गया।

एनआईए ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह अन्य गिरफ्तार आरोपियों के साथ मिलकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में शामिल था। प्रवक्ता ने कहा कि मामला शुरू में जम्मू के गंग्याल पुलिस थाने में दर्ज किया गया था, जिसमें एलईएम द्वारा भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा को खतरे में डालने के इरादे से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची गई थी।

उन्होंने कहा कि एनआईए ने दो मार्च को फिर से मामला दर्ज किया था और जांच अपने हाथ में ले ली थी। एनआईए ने कहा कि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार आरोपी और मामले के संदिग्धों के परिसरों से मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव, लैपटॉप सहित कई डिजिटल उपकरण, आपत्तिजनक सामग्री वाली पुस्तिकाएं बरामद की गईं।

छह अन्य स्थानों पर छापेमारी के बारे में प्रवक्ता ने कहा कि वे 27 जून को जम्मू के बठिंडी इलाके में एक आईईडी की बरामदगी के संबंध में किए गए थे। उस दिन ड्रोन का इस्तेमाल कर जम्मू में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) स्टेशन पर दो बम गिराए गए थे, जिसमें दो कर्मी घायल हो गये थे।

एनआईए ने कहा कि शोपियां और रामबन जिलों में गिरफ्तार आरोपियों और संदिग्ध व्यक्तियों के छह ठिकानों पर छापेमारी की गई।

एनआईए ने कहा कि छापेमारी के दौरान, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, इस्तेमाल की गई गोलियों के खोखे, सीडी, प्लास्टिक फेस मास्क, जो पथराव के दौरान ढाल के रूप में उपयोग किए जाते हैं, मेमोरी कार्ड, हस्तलिखित जेहादी सामग्री, अल-अक्सा मीडिया का आईडी कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो