लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने झारखंड में वसूली मामले के संबंध में 14 स्थानों पर छापे मारे

By भाषा | Updated: December 2, 2021 00:11 IST

Open in App

रांची, एक दिसंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने लातेहार में जबरन वसूली की साजिश रचने और सरकारी कार्यों में बाधा डालने के मामले में बुधवार को झारखंड में कई जगहों पर छापेमारी की।

केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि झारखंड के रांची, लातेहार और चतरा में आरोपियों के 14 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि लातेहार में तेतरियाखड कोयले की खान में सरकारी कार्यों में बाधा डालने और जबरन वसूली की साजिश रचने और आतंकवादी कृत्य के संबंध में पिछले साल दिसंबर में मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि "सुजीत सिन्हा और अमन साहू गिरोह" से जुड़े आरोपियों ने पिछले साल 18 दिसंबर को तेतरियाखड कोयले की खान में आतंकवादी कृत्य किए थे, जिसमें नागरिक घायल हो गए थे और कई वाहनों में आग लगाई गई थी।

अधिकारी ने मुताबिक, एनआईए ने मार्च में मामला फिर से दर्ज किया और अगस्त में 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।

एनआईए के अधिकारी ने कहा कि तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे