लाइव न्यूज़ :

NIA की वांटेड लिस्ट में पाकिस्तानी डिप्लोमैट का नाम, भारत में आतंकी हमले की रची थी साजिश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 9, 2018 12:03 IST

एनआईए के अनुसार साल 2009 से 2016 तक कोलम्बो में तैनात पाकिस्तानी अफसरों  ने चेन्नई समेत कई जगहों पर आतंकी हमले की योजना बनायी थी।

Open in App

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तानी के राजनयिक को वांटेड (वांछित) की सूची में डाला है और उनकी तस्वीर जारी करके उनके बारे में जानकारी माँगी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार श्रीलंका के कोलम्बो में वीज़ा अफ़सर के तौर पर काम कर चुके तैनात पाकिस्तानी राजनयिक आमिर ज़ुबैर सिद्दीकी एवं दो अन्य पाक अफसरों के खिलाफ एनआईए ने वांटेड का वारंट जारी किया है। सिद्दीकी समेत तीनों पाकिस्तानियों पर साल 2014 में अमेरिका और इजराइल के दूतावास पर  26 नवंबर 2008 को मुंबई हुए आतंकवादी हमले जैसे हमले करने का षडयंत्र करने का आरोप है।  इन तीनों पाकिस्तानियों पर दक्षिण भारत के सैन्य और नौसैनिक ठिकानों पर हमले की योजना बनाने का भी आरोप है। 

एनआईए के अनुसार श्रीलंका में तैनात एक और पाकिस्तानी राजनयिक इन साजिशों में शामिल था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एनआईए इन तीनों पाकिस्तानी अफसरों के खिलाफ इंटरपोल में शिकायत करके उनके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस (आरसीएन) जारी करने की माँग करने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार इन तीनों अफसरों को पाकिस्तान ने इस्लामाबाद वापस बुला लिया है। एनआईए ने सिद्दीकी के खिलाफ फ़रवरी 2018 में वारंट जारी किया था। सिद्दीकी के अलावा एनआईए ने जिन पाक अधिकारियों के खिलाफ वारंट जारी किया है उनमें एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का अफसर है जो "विनीत" या "बॉस उर्फ शाह" जैसे छद्म नामों का प्रयोग करता रहा है। एनआईए के अनुसार साल 2009 से 2016 तक कोलम्बो में तैनात पाकिस्तानी अफसरों  ने चेन्नई समेत कई जगहों पर आतंकी हमले की योजना बनायी थी। एनआईए के अनुसार सिद्दीकी ने श्रीलंकाई नागरिक मोहम्मद साकिर हुसैन के अलावा अरुण सेलवराज, सिवबालन और थमीम अंसारी को इस काम के लिए नियुक्त किया था। एनआईए ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए के अनुसार सिद्दीकी ने इन लोगों से भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों, परमाणु संस्थानों से जुड़ी जानकारियाँ और सैन्य आयुधों के परिवहन इत्यादि से जुड़ी तस्वीरें लेने के लिए कहा था। सिद्दीकी ने इन लोगों को भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के लैपटॉप इत्यादि चुराने और जाली भारती मुद्राओं को चलाने के लिए भी कहा था।

टॅग्स :पाकिस्तानएनआईएआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल