लाइव न्यूज़ :

हिरन मौत मामले में एनआईए जांच से परिवार को न्याय मिलेगा: सोमैया

By भाषा | Updated: March 20, 2021 20:00 IST

Open in App

ठाणे, 20 मार्च भाजपा नेता और लोकसभा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की मौत मामले की जांच का जिम्मा संभाल लिया है ताकि उनके परिवार को न्याय मिल सके।

इससे पूर्व दिन में केन्द्र सरकार के अधिकारियों ने कहा कि हिरन की मौत की जांच एनआईए को सौंप दी गई है।

मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर विस्फोटकों से भरा वाहन पाए जाने के कुछ दिनों बाद हिरन का शव नदी किनारे पाया गया था।

अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के बाहर विस्फोटकों से भरी स्कॉर्पियो की बरामदगी से जुड़े मामले की जांच एनआईए कर रही है और उसने सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

सोमैया ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों मामले जुड़े हुए थे, लेकिन उद्धव ठाकरे सरकार ने महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दो अलग-अलग एजेंसियों को सौंपकर जांच को विफल करने का प्रयास किया था।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘अब, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मनसुख हिरन की मौत के मामले को एनआईए को सौंप दिया है, मृतक के परिवार को न्याय मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे