लाइव न्यूज़ :

15 अगस्त से पहले NIA ने बेंगलुरु से एक और संदिग्ध आतंकवादी को किया अरेस्ट

By भाषा | Updated: August 9, 2018 19:33 IST

अस्सादुल्लाह को विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया जिसने उसे पटना ले जाने के लिए ट्रांजिट हिरासत की मंजूरी दी। एनआईए ने बताया कि उसके दल को उसके पास से तीन मोबाइल फोन, बैंक भुगतान पर्चियां तथा बांग्ला में लिखे गये देशी बम बनाने की प्रक्रिया वाले नोट मिले हैं। 

Open in App

बेंगलुरु, 09 अगस्त: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कई आतंकी मामलों में वांछित जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। बुधवार ही संगठन का शीर्ष नेता मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम धड़ा गया था। एनआईए के एक बयान में कहा गया है कि सात अगस्त को छावनी रेलवे स्टेशन के समीप पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के 29 वर्षीय आदिल एलियास अस्सादुल्लाह को 19 जनवरी के बोधगया के कालचक्र मैदान के धमाके के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। वह जाहिदुल इस्लाम का करीबी बताया जाता है जिसे समीप के रामनगर से गिरफ्तार किया गया था।

अस्सादुल्लाह को विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया जिसने उसे पटना ले जाने के लिए ट्रांजिट हिरासत की मंजूरी दी। एनआईए ने बताया कि उसके दल को उसके पास से तीन मोबाइल फोन, बैंक भुगतान पर्चियां तथा बांग्ला में लिखे गये देशी बम बनाने की प्रक्रिया वाले नोट मिले हैं। 

एजेंसी के अनुसार जाहिदुल इस्लाम भारत में जेएमबी का शीर्ष नेता है और वह बर्दवान विस्फोट तथा बांग्लादेश के कई अन्य मामलों में वांछित है। वह बोधगया कांड का मास्टरमांड भी था। 

पश्चिम बंगाल में बर्दवान जिले के खग्रागढ में एक घर में दो अक्तूबर, 2014 को एक धमाका हुआ था जिसमें शकील गाजी नामक एक व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गयी थी एवं सोवन मंडल नामक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था।दोनों पर आतंकवादियों से संबंध होने का संदेह था। 

एनआईए ने आरोप लगाया था कि जेएमबी बांग्लादेश में लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार को उखाड़ फेंककर शरिया कानून स्थापित करना चाहता था।

बोधगया में 19 जनवरी को एक मैदान में कम क्षमता वाला एक धमाका हुआ था जिससे दलाईलामा के प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गयी थी। एनआईए ने कहा कि इस विस्फोट के सिलसिले में अबतक सात लोग गिरफ्तार किये गये है।हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :एनआईएकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया