लाइव न्यूज़ :

नार्को-आतंकवाद मामले में ट्रक चालक के विरुद्ध एनआईए ने दाखिल किया पूरक आरोपपत्र

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई नार्को-आतंकवाद के एक मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने ट्रक चालक इंद्रेश कुमार निषाद के विरुद्ध गुजरात की एक अदालत में सोमवार को पूरक आरोपपत्र दाखिल किया।

एजेंसी की ओर से जारी एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई। एनआईए द्वारा दर्ज मामले के अनुसार, समुद्री रास्ते से तस्करी कर पाकिस्तान से भारत लाई गई हेरोइन को पंजाब के अमृतसर ले जाने के लिए निषाद के ट्रक का इस्तेमाल किया गया।

एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में निषाद को गिरफ्तार किया था और इस मामले में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

यह मामला अजीज अब्दुल भागड़ से संबंधित है जिसे गुजरात पुलिस ने 12 अगस्त 2018 को गिरफ्तार किया था और उसके पास से 14.84 लाख रुपये की लगभग पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी।

गुजरात पुलिस के अनुसार भागड़, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह में शामिल था जिसके आका पाकिस्तानी थे।

पुलिस ने बाद में इस मामले के संबंध में सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

एनआईए ने पिछले साल दो जुलाई को मामले की जांच अपने हाथ में ली थी और मादक पदार्थ कानून तथा यूएपीए कानून की विभिन्न धाराओं में आठ आरोपियों के विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल किया था।

अहमदाबाद की एक विशेष अदालत में सोमवार को दाखिल किए गए पूरक आरोपपत्र में एनआईए ने कहा कि निषाद के ट्रक में दो सौ किलोग्राम हेरोइन गुजरात के गांधीधाम से पंजाब के अमृतसर ले जायी गयी और वांछित आरोपी सिमरनजीत सिंह संधू के गुर्गों तक पहुंचायी गयी।

एनआईए के अनुसार यह मादक पदार्थ पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई कुल 500 किलोग्राम हेरोइन का हिस्सा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है