लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने केएलएफ मादक पदार्थ-आतंकवाद मामले में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: December 5, 2020 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अधिकरण (एनआईए) ने पाकिस्तान से तस्करी कर लाए गए मादक पदार्थ की बिक्री कर प्रतिबंधित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) की गैर-कानूनी गतिविधियों में कथित तौर पर सहयोग करने के एक आरोपी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि मोहाली स्थित विशेष एनआईए अदालत में शुक्रवार को आरोपी धर्मिंदर सिंह (32) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मादक पदार्थ संबंधी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है और उसे जगबीर सिंह सामरा से पाकिस्तान से तस्करी कर लायी गयी हेरोइन मिलती थी। इसके बाद वह स्थानीय तस्करों के बीच इसका वितरण और बिक्री करता था।

प्रवक्ता ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी से मिली राशि केएलएफ की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सामरा के पास जमा कराई जाती थी।

इससे पहले एनआईए ने मामले में 10 लोगों- जगबीर सामरा, हरप्रीत सिंह, वरिंद्र सिंह चहल, निर्मल सिंह, सतपाल सिंह, हीरालाल, हरजीत सिंह, जमसमीत सिंह हकीमजादा, हरमीत सिंह और जसबीर सिंह - के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, गैर कानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम, मादक पदार्थ संबंधी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मोहाली की विशेष एनआईए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।

अधिकारी ने बताया कि हरमीत सिंह और हकीमजादा के गिरोह में मादक पदार्थ तस्कर, आतंकवादी तत्व और हवाला करोबारी थे जो पंजाब, दिल्ली और दुबई में काम करते थे।

प्रवक्ता ने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल