लाइव न्यूज़ :

केटीएफ आतकिंयों द्वारा हत्या के मामले में एनआईए ने आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 22:40 IST

Open in App

मोहाली, 23 दिसंबर खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के आतंकवादियों द्वारा डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मनोहर लाल की हत्या में कथित तौर पर संलिप्तता के लिए एनआईए ने बृहस्पतिवार को चार लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने दी।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारी ने कहा कि मोहाली की एक विशेष अदालत में मोगा के कमलजीत शर्मा, फिरोजपुर के राम सिंह, मोगा के अर्शदीप सिंह (वर्तमान में कनाडा में रह रहे) और जालंधर के हरदीप सिंह निज्जर के खिलाफ भादंसं और अवैध गतिविधियां निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया।

अधिकारी ने बताया कि शर्मा और राम सिंह द्वारा लाल की लक्षित हत्या के सिलसिले में पिछले वर्ष नवंबर में पंजाब में मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि निज्जर केटीएफ का स्वयंभू प्रमुख और घोषित आतंकवादी है जिसने अपने सहयोगी अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर आतंकवादी गिरोह बनाया और शर्मा, राम सिंह एवं अन्य को इसमें भर्ती किया। इस गिरोह का उद्देश्य पंजाब में व्यवसायियों से धन वसूली करना और राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए लक्षित हत्या करना है।

उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह