लाइव न्यूज़ :

झारखंड में आतंकी संगठन पीएलएफआई द्वारा रंगदारी के मामले में एनआईए ने आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: August 5, 2021 22:24 IST

Open in App

रांची, पांच अगस्त राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को झारखंड और बिहार के 17 लोगों के खिलाफ एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया जो कथित तौर पर हत्या, रंगदारी और प्रतिबंधित पीएलएफआई की आपराधिक और आतंकवादी गतिविधियों के विस्तार के लिए धन जुटाने की साजिश में शामिल रहे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आरोपपत्र में सुजीत सिन्हा, अमन साहू, प्रदीप गंझू, संतोष गंझू, बिहारी गंझू, सकेंदर गंझू, प्रमोद गंझू, बाबूलाल तुरी, अजय तुरी, संतोष कुमार, प्रभात कुमार यादव, प्रीतम कुमार, संतोष कुमार यादव, जसीम अंसारी, वसीम अंसारी, मजीबुल अंसारी और जहीरुद्दीन अंसारी को नामजद किया गया है।

उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

झारखंड के लातेहार में दिसंबर 2020 में दर्ज किया गया यह मामला सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के तेतारियाखार कोलियरी में एक आतंकवादी कृत्य से संबंधित है। हमलावरों ने चार ट्रक और एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी थी, जिसमें चार नागरिक घायल हो गए थे।

एनआईए ने मार्च में मामला फिर से दर्ज किया और जांच अपने हाथ में ले ली।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अमन साहू ने कुख्यात गैंगस्टर शाहरुख और प्रदीप गंझू के साथ-साथ आतंकी संगठनों तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) और पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के कई सदस्यों के साथ मिलकर हत्या, जबरन वसूली और उनकी आपराधिक और आतंकवादी गतिविधियों के विस्तार के लिए धन जुटाने की साजिश रची थी।

उन्होंने बताया कि पीएलएफआई कोयला परिवहन क्षेत्रों में लक्षित हत्या और आतंक पैदा करने के लिए एके-47 राइफल सहित उन्नत स्वचालित हथियार खरीद रहा है।

एनआईए अधिकारी ने बताया कि धनबाद और रांची की जेलों से इन नापाक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह