लाइव न्यूज़ :

लोगों को कट्टर बनाने के मामले में एनआईए ने दो लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 23:00 IST

Open in App

कोलकाता, सात अक्टूबर एनआईए ने बृहस्पतिवार को यहां की विशेष अदालत में पाकिस्तान आधारित लश्कर- ए- तैयबा के दो आतंकवादियों के खिलाफ अवैध गतिविधियां चलाने, लोगों को कट्टर बनाने, भारत के खिलाफ जिहाद करने के लिए लोगों को भड़काने के आरोप में दूसरा आरोपपत्र दायर किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

जांच एजेंसी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा के अल्ताफ अहमद राथेर और पाकिस्तान के लाहौर निवासी बिलाल दुर्रानी को भारतीय दंड संहिता, अवैध गतिविधियां निवारण कानून (यूएपीए) के तहत आरोपी बनाया गया है।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन की सदस्य तानिया परवीन की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पिछले वर्ष मार्च में मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि अल्ताफ की परवीन से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। उसे कट्टर बनाया गया और आतंकी संगठन में ऑनलाइन भर्ती किया गया।

एनआईए के अधिकारी ने कहा कि अल्ताफ ने उसका आतंकवादी दुर्रानी और आयशा बुरहान से संपर्क कराया, जिन्होंने उसे विभिन्न सोशल मीडिया समूहों में एडमिन बनाया ताकि वह कश्मीर पर अलगाववादी विचारों को प्रसारित कर सके।

अधिकारी ने कहा कि अल्ताफ एवं दुर्रानी भारत और पाकिस्तान में लश्कर ए तैयबा के अन्य आरोपियों के साथ अवैध गतिविधियों, लोगों को कट्टर बनाने, भर्ती करने और लोगों को भारत के खिलाफ जेहाद के लिए ऑनलाइन भड़काने में संलिप्त थे। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो