लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने विधायक के कार्यालय पर बम फेंकने के तीन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: December 5, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के एक विधायक के कार्यालय परिसर पर बम फेंकने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष सोनू जायसवाल, आरिफ अख्तर और राहुल कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक पदार्थ कानून की धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

एनआईए अधिकारी ने बताया कि यह मामला सितंबर में विधायक पवन कुमार सिंह और उनके परिवार के सदस्यों को निशाना बनाते हुए उनके कार्यालय द्वार के सामने कई बम फेंकने से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मामला दर्ज किया था और एनआईए ने सितंबर फिर से मामला दर्ज किया था।

एनआईए ने बताया कि जांच में पता चला कि सभी तीनों आरोपियों ने संपत्ति नष्ट करने के इरादे से विस्फोटकों का इस्तेमाल करते हुए अपराध को अंजाम देने की साजिश रची थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos