लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने हिजबुल-मुजाहिदीन नार्को-आतंक मामले में तस्कर के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 23:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को पंजाब के मोहाली की एक विशेष अदालत में एक मादक पदार्थ तस्कर के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में हिजबुल-मुजाहिदीन की आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए हथियारों की आपूर्ति और नशीले पदार्थों की बिक्री से होने वाली आय को हमलों में उपयोग करने में कथित संलिप्तता के लिए पूरक आरोपपत्र दायर किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अमृतसर के मनप्रीत सिंह पर भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। यह मामला पिछले साल अप्रैल में अमृतसर में दर्ज किया गया था, जो हिलाल अहमद शेरगोजरी की गिरफ्तारी से संबंधित है, जब एक ट्रक को जब्त कर हिलाल के कब्जे से 29 लाख रुपये बरामद किए गए थे।

एनआईए के अधिकारी ने बताया शेरगोजरी एक सक्रिय कार्यकर्ता था और वह कश्मीर में हिजबुल-मुजाहिदीन के तत्कालीन कमांडर रियाज़ अहमद नाइकू का करीबी सहयोगी था। शेरगोजरी जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त धन इकट्ठा करने के लिए अमृतसर आया था। इससे पहले एनआईए ने इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए