लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने हमलों की साजिश रचने के मामले में छह आतंकवादियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 23:30 IST

Open in App

जम्मू, चार अगस्त राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को लश्कर-ए-मुस्तफा (एलईएम) संगठन के छह आतंकवादियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया, जो पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) का एक मुखौटा संगठन है। ये आतंकवादी जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में हमलों की साजिश रच रहे थे।

एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि आरोपपत्र में एलईएम के स्वयंभू मुख्य कमांडर हिदायत उल्लाह मलिक और एक महिला बसीरत-उल-ऐन, दोनों दक्षिण कश्मीर के शोपियां निवासी और बिहार के देवबहुआरा-छपरा निवासी मुस्ताक आलम और उसके भाई जावेद आलम के नाम शामिल हैं।

आरोपपत्र में अनंतनाग के जे. मोहम्मद तीली और शोपियां के मुदाबीर मंजूर के नाम भी शामिल हैं।

मलिक को छह फरवरी को जम्मू के कुंजवानी इलाके से गिरफ्तार किया गया था जिसने पिछले साल अगस्त में एलईएम का गठन किया था।

प्रवक्ता ने कहा कि जांच से पता चला है कि मलिक आतंकवादी संगठन एलईएम का सरगना था और वह अपने सह-साजिशकर्ताओं के साथ, भारत के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी कृत्यों की साजिश रच रहा था।

एनआईए ने कहा कि 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर हमले के बाद जांच से बचने और जैश पर अंतरराष्ट्रीय दबाव को कम करने के लिए एलईएम का गठन चतुराई से किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?