लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका मानव तस्करी मामले में एनआईए ने छह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 00:07 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को यहां की एक विशेष अदालत में भारत-श्रीलंका समुद्री सीमा पार फैले एक संगठित अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह के साथ कथित संलिप्तता के मामले में छह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि दिनाकरन, कासी विश्वनाथन, रसूल, साथमउशेन, अब्दुल मुहीतू और सोकरात पर भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। ये सभी तमिलनाडु के निवासी हैं।

एनआईए के एक अधिकारी ने कहा कि इन सभी पर भारत-श्रीलंका समुद्री सीमा पार फैले एक संगठित अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह में शामिल होने का आरोप है, जो कनाडा भेजने के बहाने श्रीलंकाई नागरिकों को बहला-फुसलाकर भारत में विभिन्न स्थानों पर बंधक बना लेते थे।

अधिकारी ने कहा कि जानकारी मिली थी कि कुछ श्रीलंकाई वैध दस्तावेजों के बिना एक लॉज में रह रहे हैं जिसके आधार पर जून में मंगलुरु में 25 श्रीलंकाई नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने कहा कि बाद में की गई छापेमारी के दौरान 13 और श्रीलंकाई पकड़े गए।

एनआईए के अधिकारी ने कहा कि इन 38 श्रीलंकाई नागरिकों को फरवरी से अप्रैल की अवधि के दौरान चार जत्थों में भारत लाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो