लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने टीयूएम के सात आंतवादियों के खिलाफ आरोपपत्र किया दाखिल

By भाषा | Updated: June 25, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने तहरीक-उल-मुजाहिदीन (टीएमयू) के सात आतंकवादियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। ये सभी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) स्थित आकाओं की मदद से भारत में हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करते थे।

जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष बृहस्पतिवार को मोहम्मद मुस्तफा खान, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद इबरार, मोहम्मद जाविद खान, कुवैत आधारित शेर अली और पीओके आधारित मोहम्मद रफीक नाई उर्फ सुल्तान के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम या यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एनआईए ने इस साल मार्च में मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। जम्मू पुलिस ने मोहम्मद मुस्तफा खान की गिरफ्तारी और उसके घर से छह हथगोले और ‘दस्तावेज’ बरामद होने के बाद एक प्राथमिकी दर्ज की थी। एनआईए ने आरोप लगाया कि जांच में सामने आया कि आरोपपत्र में नामजद सातों आरोपी ‘‘ टीयूएम के पाकिस्तान स्थित आकाओं द्वारा रची साजिश में शामिल थे और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने तथा भारत के खिलाफ युद्ध की स्थिति उत्पन्न करने के लिए पूंछ तथा कुवैत में सक्रिय थे।’’

मामले की जांच अभी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां