लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने वसूली के आरोप में सात खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:59 IST

Open in App

मोहाली, 17 नवंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब में व्यापारियों को धमकाने और वसूली में कथित संलिप्तता के लिए सात खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ बुधवार को आरोपपत्र दाखिल किया। इनमें से दो आरोपी कनाडा में हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान मोगा के लवप्रीत सिंह, कमलजीत शर्मा और अर्शदीप सिंह, फिरोजपुर के राम सिंह, मेरठ के गगनदीप सिंह, मोहम्मद आसिफ अली और जालंधर के हरदीप सिंह निज्जर के रूप में हुई है।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि अर्शदीप सिंह और हरदीप सिंह निज्जर कनाडा में है। अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून, मादक पदार्थ पर रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून और हथियार कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मोहाली में एक विशेष एनआईए अदालत के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि फरीदकोट के पंकज कुमार की मृत्यु के कारण उसके खिलाफ आरोपों को समाप्त कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि यह मामला मई में दर्ज किया गया था। पंजाब पुलिस को सूचना मिली थी कि अर्शदीप सिंह और रमनदीप सिंह ने एक गिरोह बनाया और राज्य के व्यापारियों को धमकी देकर जबरन वसूली कर रहे थे। एनआईए ने जून में मामले की जिम्मेदारी संभाली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल