लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने भाकपा (माओवादी) के सात आंतकियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 22:44 IST

Open in App

रांची, तीन अगस्त राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जून 2019 में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) कैडरों द्वारा पुलिस पर हमले को लेकर सात लोगों के खिलाफ यहां एक विशेष अदालत के समक्ष तीसरा पूरक आरोप पत्र मंगलवार को दायर किया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि सोमा सरदार, अतुल महतो, राम प्रसाद मरडी, प्रभात मुंडा, गुलशन सिंह मुंडा, रवि और डॉक्टर पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यूए (पी) कानून की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

मामला झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुकरू हाट में 14 जून 2019 को भाकपा (माओवादी) के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस गश्ती दल पर जानलेवा हमले से संबंधित है, जिसमें पांच जवानों की मौत हो गई थी और उनका हथियार और गोला-बारूद लूट लिया गया था।

झारखंड पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो आरोप पत्र दायर किए हैं। एनआईए ने पिछले साल दिसंबर में जांच अपने हाथ में ली थी और अप्रैल में भाकपा (माओवादी) के वरिष्ठ कमांडरों सहित 18 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

एनआईए के अधिकारी के मुताबिक, सरदार ने उस साजिश को रचने में अहम भूमिका निभाई थी जिसके तहत पुलिस कर्मियों पर हमला किया गया था, साथ में वह साजो सामान प्रदान करने और प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के लिए धन जुटाने में भी शामिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो