लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने परेश बरुआ और उल्फा-आई के चार अन्य सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 22:32 IST

Open in App

गुवाहाटी, 15 सितंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उल्फा(आई) के स्वयंभू प्रमुख कमांडर परेश बुरुआ और उग्रवादी संगठन के चार सदस्यों के खिलाफ वर्ष 2019 के ग्रेनेड हमले की कथित साजिश में संलिप्त रहने और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मामले में यहां की एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनआईए अधिकारी ने बताया कि बरुआ के अलावा पप्पू कोच बोकोलियाल, अमृत बल्लव गोस्वामी, अरुणोदय दाहोतिया और मुन्ना बरुआ को भारतीय दंड संहिता और गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद किया गया है।

गौरतलब है कि यह मामला यूनाइटेट लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) कैडर द्वारा पुलिस दल पर किए गए ग्रेनेड हमले से जुड़ा है, जिसमें 12 लोग घायल हुए थे।

एनआईए अधिकारी के मुताबिक परेश बरुआ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस