लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने जहानाबाद हथियार जब्ती मामले में पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

By भाषा | Updated: December 24, 2021 19:01 IST

Open in App

पटना, 24 दिसंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जहानाबाद हथियार जब्ती मामले में यहां एक विशेष अदालत में पांच लोगों के खिलाफ शुक्रवार को आरोपपत्र दायर किया।

एनआईए अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता, विधिविरुद्ध क्रियाकलाप गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक तत्व अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और अपराध कानून संशोधन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि आरोपपत्र में दानापुर के परशुराम सिंह, गया के संजय सिंह, दानापुर के प्रेम राज, दानापुर के राकेश कुमार और दानापुर के मोहम्मद बदरुद्दीन के नाम हैं।

उन्होंने कहा कि मामला आरोपियों से हथियारों, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने से संबंधित है। मामला शुरू में मार्च में बिहार के जहानाबाद में दर्ज किया गया था और एनआईए ने जून में पुन: मामला पंजीकृत किया।

अधिकारी के अनुसार दानापुर में दर्ज एक अन्य मामला एनआईए के मामले से जुड़ा पाया गया और उसी अनुसार जांच शुरू की गयी।

एनआईए अधिकारी के अनुसार प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का सक्रिय सदस्य परशुराम सिंह शीर्ष नक्सली कमांडर अरविंदजी के साथ जुड़ा था। अरविंदजी की मृत्यु हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा