लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने दरभंगा रेलवे स्टेशन विस्फोट मामले में पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:52 IST

Open in App

पटना, 23 दिसंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को यहां एक विशेष अदालत में उन पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, जिन्होंने 17 जून को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी गुर्गों के निर्देश पर कथित तौर पर विस्फोट किया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उनकी मंशा लंबी दूरी की एक रेलगाड़ी को आग लगाने की थी।

अधिकारी ने कहा कि आरोपपत्र में नामजद पांच में से चार लोगों मोहम्मद नासिर खान, इमरान मलिक, सलीम अहमद और काफिल अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पांचवां इकबाल मोहम्मद फरार है और लाहौर में रह रहा है। उन्होंने कहा कि ये सभी उत्तर प्रदेश के शामली के मूल निवासी हैं।

प्रमुख जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया।

एनआईए अधिकारी ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के गुर्गों ने लंबी दूरी की रेलगाड़ी में आग लगाने वाले आईईडी / पार्सल बम रखकर आग लगाने की साजिश की थी, ताकि जानमाल और संपत्ति का भारी नुकसान हो।

उन्होंने कहा कि हफीज इकबाल के निर्देश पर पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के संचालक, मोहम्मद नासिर खान और इमरान मलिक ने स्थानीय रूप से प्राप्त रसायनों का उपयोग करके एक आईईडी बनाया और इसे कपड़ों के एक पार्सल में रखा।

एनआईए के अधिकारी ने कहा कि पार्सल के लिए सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस को बुक किया गया था। उन्होंने बताया कि मोहम्मद नासिर खान ने पाकिस्तान की यात्रा की थी और जासूसी, हथियारों और गोला-बारूद को संभालने और आईईडी बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उसे कई बार पाकिस्तान से धन भी प्राप्त हुआ था।

अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद पाकिस्तान में रह रहे आकाओं ने मोहम्मद नासिर खान, इमरान मलिक, सलीम अहमद और काफिल अहमद को नेपाल के रास्ते विदेश भागने में मदद करने की कोशिश की थी। हालांकि, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग