लाइव न्यूज़ :

झारखंड विस्फोट मामले में एनआईए ने 19 भाकपा (माओवादी) उग्रवादियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 00:22 IST

Open in App

रांची, सात सितंबर एनआईए ने मंगलवार को लांजी वन आईईडी विस्फोट के मामले में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के 19 उग्रवादियों और महिलाओं समेत जमीनी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। विस्फोट में झारखंड जगुआर बल के तीन जवान शहीद हो गए थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रमुख जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों सहित 19 आरोपियों पर आईपीसी, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूएपीए की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पश्चिमी सिंहभूम के रामराय हसदा, सरायकेला-खरसावां के नेल्सन कंदिर, पश्चिमी सिंहभूम के सोर्तो महली और रांची के मंगल मुंडा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 15 आरोपी फरार हैं।

अधिकारी ने बताया कि मामला झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के लांजी वन पहाड़ी इलाके में मार्च में हुए एक आईईडी विस्फोट से संबंधित है, जिसमें झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के तीन कर्मियों की मौत हो गई थी और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू