लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में असम राइफल्स कर्मियों पर हमले के मामले में एनआईए ने आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: March 10, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने नगालैंड में घात लगा कर किये गये एक हमले में कथित तौर पर संलिप्तता को लेकर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन एनएससीएन(के-वाईए) के चार उग्रवादियों के खिलाफ बुधवार को आरोपपत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

असम राइफल्स के कर्मियों पर घात लगा कर हमला करने के सिलसिले में शुरूआत में नगालैंड के मोन जिले में टोबू पुलिस थाने में मई 2019 में एक मामला दर्ज किया गया था। इस हमले में बल के दो कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य घायल हो गये थे।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि जांच में यह पता चला कि आरोपित उग्रवादियों ने एनएससीएन (के-वाईए) के अन्य सदस्यों के साथ मिल कर यह हमला किया था।

एनआईए ने दिसंबर 2019 में नये सिरे से मामला दर्ज किया और जांच की जिम्मेदारी अपने हाथो में ले ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस