लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने दो आईएसआईएस समर्थकों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 21:45 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक अप्रैल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को भारत में खतरनाक वैश्विक आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एक समूह बनाने में कथित तौर पर संलिप्त होने के लिए आईएसआईएस के दो कथित समर्थकों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया। एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनआईए के अधिकारी ने कहा कि एक विशेष अदालत में अब्दुल कादर और इरफान नासिर पर भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) की धाराओं और यूए(पी) एक्ट के तहत आरोप लगाया गया है।

अधिकारी ने कहा कि वे एक आतंकवादी समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने आसानी से प्रभावित होने वाले मुस्लिम युवकों की पहचान की, उन्हें उकसाया किया और कट्टरपंथी बनाया तथा प्रतिबंधित आतंकवादी समूह आईएस या आईएसआईएस की विचारधारा और गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सीरिया की उनकी यात्रा के लिए धन मुहैया कराया।

एनआईए अधिकारी के अनुसार, एनआईए द्वारा यह मामला पिछले साल सितंबर में इस्लामिक स्टेट खोरासान प्रांत के एक मामले में डॉ. अब्दुर रहमान की जांच-पड़ताल के बाद दर्ज किया गया था, जिसे 2013-14 में इस मामले के आरोपियों द्वारा गठित आतंकवादी समूह द्वारा आईएसआईएस में शामिल होने के लिए उकसाया गया था और सीरिया भेजा गया था।

अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने आईएसआईएस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था, जिसमें कर्नाटक के मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आईएसआईएस के नियंत्रण वाले इलाकों में भेजने के लिए धन मुहैया कराने के लिए जिम्मेदार कई व्यक्तियों के नाम सामने आए थे।

कादर, नासिर और उनके कुछ सहयोगियों ने आईएसआईएस से संबंधित गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए "कुरान सर्कल" नाम से एक समूह बनाया था। ये सभी एक अंतरराष्ट्रीय इस्लामवादी और कट्टरपंथी संगठन हिज़्ब-उत-तहरीर के सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान