लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने सात माओवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 19:52 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 नवंबर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देश में सुरक्षा बलों पर हमले समेत उग्रवादी कृत्यों को अंजाम देने की योजना बनाकर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की आपराधिक साजिश में कथित तौर पर शामिल होने के लिए प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सात सदस्यों के खिलाफ शुक्रवार को आरोपपत्र दाखिल किया।

जांच एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि यहां एक विशेष अदालत के समक्ष भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत चार गिरफ्तार और तीन फरार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोप पत्र में तेलंगाना के मुथु नागराजू (37), कोम्मराजुला कनुकैया (31) और सुरा सरैया (36) को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की भाकपा (माओवादी) की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएमजीए) के सदस्य मदवी हिडमा, तेलंगाना प्रदेश समिति के सदस्य कोय्यदा सम्बैया (49) और तेलंगाना के मडकम कोसी (26) तथा वेलेपु स्वामी (43) के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि एनआईए, तेलंगाना ने फरवरी में यह मामला दर्ज किया। भाकपा (माओवादी) के शीर्ष सदस्यों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमले करने समेत उग्रवादी कृत्यों को अंजाम देने की योजना बनाकर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए जमीन पर कुछ कार्यकर्ताओं के साथ एक आपराधिक षडयंत्र रचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू