लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने जम्मू में आतंकवादी संगठन के सदस्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: December 5, 2021 20:49 IST

Open in App

जम्मू, पांच दिसंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हथियार, विस्फोटक और हेरोइन की बरामदगी से जुड़े एक मामले में आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन (टीयूएम) के एक सदस्य के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले एजेंसी ने 16 मार्च को जांच अपने हाथ में लेने के बाद 24 जून को सात जबकि चार अक्टूबर को दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए थे।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी संगठन टीयूएम और उसकी शाखा जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ) से संबंधित हथियार और गोला-बारूद, विस्फोटक पदार्थ, हेरोइन बरामद होने के बाद पिछले साल 27 दिसंबर को पुंछ के मेंढर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि संदोटे के निवासी आरोपी मोहम्मद नकीन खान उर्फ ​​नकीम अली के खिलाफ शनिवार को यहां की विशेष अदालत में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया।

प्रवक्ता ने कहा, ''एनआईए की जांच में खान द्वारा अन्य आरोपियों और टीयूएम/जेकेजीएफ के संचालकों के साथ रची गई साजिश का पता चला है। वे सीमा पार से काम करते हुए पुंछ के अंदरुनी इलाकों में हथियार व गोला-बारूद, विस्फोटक और नशीले पदार्थ भेजते थे।''

एनआईए ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos