लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने आईएसआईएस सदस्य के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया

By भाषा | Updated: October 26, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भारत में हरकत-उल-हरब-ए-इस्लाम की आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सऊदी अरब से धन की व्यवस्था करने में शामिल होने के लिए कथित आईएसआईएस सदस्य के खिलाफ यहां एक विशेष अदालत के समक्ष मंगलवार को एक पूरक आरोप-पत्र दायर किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मोहम्मद शहजाद कमाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम की धाराओं के तहत पटियाला हाउस में विशेष एनआईए अदालत के समक्ष आरोप-पत्र दायर किया गया।

अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने दिसंबर 2018 में मोहम्मद मुफ्ती सुहैल और हरकत-उल-हरब-ए-इस्लाम के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जो प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस से संबद्ध है।

इससे पहले जून 2019 में इस मामले में गिरफ्तार 10 लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि कआल अन्य सह-आरोपियों के साथ प्रारंभिक चरण से ही साजिश में शामिल था।

अधिकारी ने कहा कि हरकत-उल-हरब-ए-इस्लाम की आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सऊदी अरब से धन की व्यवस्था करने और आतंकियों को उसे प्रदान करने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!