लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने जासूसी को लेकर आईएसआई एजेंट के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: February 26, 2021 14:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी एनआईए ने जासूसी में कथित तौर पर संलिप्त रहने को लेकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक भारतीय एजेंट के खिलाफ एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गुजरात के पश्चिम कच्छ जिला निवासी राजाभाई कुंभर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून (यूएपीए) की संबद्ध धाराओं के तहत बृहस्पतिवार को पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया।

पाकिस्तान स्थित आईएसआई एजेंटों को सामरिक महत्व की संवेदनशील जानकारी, तस्वीरें और वीडियो भेजने के आरोप में उत्तर प्रदेश के चंदोली निवासी मोहम्मद राशिद को लखनऊ में गिरफ्तार किये जाने के बाद शुरूआत में पिछले साल जनवरी में एक मामला दर्ज किया गया था।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इसके बाद पिछले साल अप्रैल में मामला दर्ज किया और जांच की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली।

इससे पूर्व, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों एवं सुरक्षा बलों की गतिविधियों से संबंधित संवेदनशील और सामरिक रूप से अहम सूचनाएं पाकिस्तान स्थित आईएसआई के अपने आकाओं को भेजने में राशिद की भूमिका को लेकर पिछले साल जुलाई में एक आरोपपत्र दाखिल किया गया था।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि कुंभर को पिछले साल 30 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। वह वैध दस्तावेजों पर दो बार पाकिस्तान गया था और अपनी दूसरी यात्रा से लौटने के दौरान वह पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट हामिद के संपर्क में आया था और साजिश में भीगीदार बना था।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू