लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने बांग्लादेश से जाली मुद्रा की तस्करी करने वाले चार लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 21:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बांग्लादेश से भारत में जाली मुद्रा की तस्करी में संलिप्तता के लिए एक आतंकवादी गिरोह का हिस्सा रहे चार लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को एक आरोपपत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी गोलम मोर्तजा, सड़क मियां, बिहार के किशनगंज के रहने वाले मोहम्मद बैतुल्ला और मोहम्मद मुख्तार आलम के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया।

उन्होंने बताया कि 4,01,000 रुपये मूल्य की जाली मुद्रा बरामद की गयी थी। आरोपी के पास से 2,000 रुपये के 200 नोट और 500 रुपये के दो नोट मिले थे। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की सिलीगुड़ी क्षेत्रीय इकाई ने पिछले साल जनवरी में मोर्तजा के पास से यह जाली मुद्रा बरामद की थी।

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने मार्च में इस मामले की जांच का जिम्मा संभाला था और बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी आरोपी एक आतंकवादी गिरोह का हिस्सा थे, जो जाली मुद्रा के जरिए भारत में मुद्रा की तस्करी में जुटे थे।

उन्होंने कहा कि मामले में आगे छानबीन से पूरी साजिश और सीमा पार से इसके तार जुड़े होने का खुलासा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos