लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने 42 करोड़ रुपये से अधिक के सोने की तस्करी मामले में 11 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 42 करोड़ रुपये से अधिक के 83 किलोग्राम सोने की तस्करी में कथित संलिप्तता को लेकर बृहस्पतिवार को 11 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रविकिरण बालासो गायकवाड़, पवन कुमार मोहन गायकवाड़, सचिन अप्पासो हसबे, योगेश हनमंत रूपनार, अभिजीत नंद कुमार बाबर, अवधूत अरुण विभूते, सद्दाम रामजन पटेल, दिलीप लक्ष्मण पाटिल, समाधान शिवाजी जगताप, अक्षय रामचंद्र जाधव और विशाल महादेव शिंदे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं।

आरोपपत्र यहां एनआईए की एक विशेष अदालत के समक्ष दाखिल किया गया।

एनआईए ने पिछले साल 28 अगस्त को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आठ व्यक्तियों के पास से 42.89 करोड़ रुपये के 83.621 किलोग्राम तस्करी के सोने की जब्ती के बाद 16 सितंबर को मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो