लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने आतंकवादी संगठन ‘शहादत हमार मकसद’ के 10 सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 17:36 IST

Open in App

चेन्नई, 23 जनवरी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हिंसक जिहाद छेड़ने की साजिश में कथित संलिप्तता के लिए आतंकवादी संगठन ‘‘शहादत हमारा मकसद’’ के 10 सदस्यों के खिलाफ तमिलनाडु में शनिवार को एक आरोप पत्र दाखिल किया।

चेन्नई में एनआईए की एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया।

तंजावुर जिले के शेख दाऊद (33), मोहम्मद रिफास (37), मुपरिश अहमद (23), अबूबकर सिद्दीक (24), रामनाथपुरम जिले के हमीद असफर (23), कुड्डालोर जिले के मोहम्मद राशिद (25), लियाकत अली (30), सेलम जिले के अहमद इम्तियास (31), साजिथ अहमद (23), और तमिलनाडु में तिरुवरुर जिले के रिजवान मोहम्मद (26) पर आईपीसी की संबंधित धाराओं, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि मोहम्मद रिफास, मुपरिश अहमद और अबूपाकर सिथिक की गिरफ्तारी के बाद तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), यूएपीए और सशस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत अप्रैल, 2018 में मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी गिरोह ‘‘शहादत हमारा मकसद’’ से संबंधित पर्चों और तलवार सहित घातक हथियार उनके पास से बरामद किये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?