लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार DSP देविंदर सिंह पर NIA ने दर्ज किया केस, जांच के लिए दिल्ली लाकर की जा सकती है गहन पूछताछ

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 18, 2020 10:04 IST

देविंदर सिंह को 11 जनवरी 2020 को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले से दो आतंकवादियों और उनके मददगार एक वकील के साथ एक वाहन से गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देडीएसपी पर आतंकवादियों से मिली भगत और उन्हें देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने में मदद करने का आरोप है।अधिकारियों ने कहा कि एनआईए द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद उसे सभी रिकॉर्ड सौंप दिया जाएगा।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू कश्मीर के गिरफ्तार डीएसपी देविंदर सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ रखने समेत कई मामलों में केस दर्ज किया है। 16 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जम्मू कश्मीर के गिरफ्तार डीएसपी देविंदर सिंह के मामले में जांच प्रक्रिया शुरू करने को कहा था। कहा जा रहा है कि एएनआई गिरफ्तार डीएसपी को दिल्ली लाकर पूछताछ कर सकती है। देविंदर सिंह को 11 जनवरी 2020 को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले से दो आतंकवादियों और उनके मददगार एक वकील के साथ एक वाहन से गिरफ्तार किया गया था। डीएसपी पर आतंकवादियों से मिली भगत और उन्हें देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने में मदद करने का आरोप है।

इंडिया टूडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, देविंदर सिंह पर यूएपीए की धारा 18,19,20, 38 और 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एनआईए की एक टीम 20 जनवरी को कश्मीर जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के लिए डीएसपी देविंदर सिंह को दिल्ली लाया जा सकता है।

देविंदर, हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों-नवीद बाबू और आतिफ अहमद तथा वकील इरफान अहमद मीर से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान जम्मू कश्मीर में तैनात कुछ एनआईए अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा कि एनआईए द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद उसे सभी रिकॉर्ड सौंप दिया जाएगा। पकड़े जाने के समय वाहन चला रहे मीर पर आरोप है कि उसे पाकिस्तान से आदेश मिलते थे। उसने भारतीय पासपोर्ट पर पांच बार पाकिस्तान की यात्रा की थी। 

टॅग्स :देविंदर सिंहजम्मू कश्मीरएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है