लाइव न्यूज़ :

नार्को आतंकवाद मामले में एनआईए ने सात लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किए

By भाषा | Updated: April 17, 2021 20:27 IST

Open in App

जम्मू, 17 अप्रैल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शनिवार को यहां पंजाब के एक निवासी सहित सात लोगों के खिलाफ नार्को आतंकवाद के एक मामले में आरोपपत्र दायर किया। मामला आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़ा हुआ है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि मामला 61 किलोग्राम हेरोइन, 1.2 किलोग्राम अफीम और कुछ हथियारों की तस्करी से संबद्ध है, जिनकी पिछले वर्ष जम्मू के आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार तस्करी की गयी थी।

उन्होंने बताया कि आरोपपत्र यहां के विशेष एनआईए अदालत में सात नार्को तस्करों के खिलाफ दायर किया गया जो बीकेआई से जुड़े हुए हैं। इनमें गुरप्रताप सिंह, शाम लाल, अजीत कुमार उर्फ काला, बिशन दास उर्फ राजू, जसराज सिंह, सुभाष चंदर और गुरबख्श सिंह शामिल हैं।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि गुरप्रताप सिंह पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है जबकि शेष आरोपी जम्मू के हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू के आर एस पुरा में पिछले वर्ष 20 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक तलाशी अभियान के दौरान मादक पदार्थों के साथ दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और 100 गोलियां बरामद होने के बाद अरनिया थाने में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि सातों बीकेआई के नार्को आतंकवाद मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू