लाइव न्यूज़ :

जयपुर सोना तस्करी मामले में एनआईए ने दाखिल किया आरोपपत्र

By भाषा | Updated: March 22, 2021 18:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मार्च राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 2020 में पकड़े गए 18.5 किलोग्राम सोने के मामले के संबंध में ‘गुलाबी नगरी’ की एक विशेष अदालत में 18 व्यक्तियों के विरुद्ध सोमवार को आरोप पत्र दाखिल किया।

एनआईए के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एजेंसी ने पिछले साल 22 सितंबर को आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान एनआईए को आरोपियों के डिजिटल उपकरणों से चैट (बातचीत), ऑडियो संदेश और तस्वीरों समेत कई ठोस सबूत प्राप्त हुए।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने साजिश रच कर भारत में सोने की तस्करी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय गिरोह बनाया था।

उन्होंने कहा कि गिरोह के सदस्य तस्करी कर सऊदी अरब से सोना जयपुर लाए ताकि उसे अन्य डीलरों तक पहुंचाया जा सके। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां