लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने नगा विद्रोही समूह एनएससीएन(आईएम) से संबंधित जबरन वसूली मामले में आरोप-पत्र दायर किया

By भाषा | Updated: December 29, 2020 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर एनआईए ने मंगलवार को पूर्वोत्तर के प्रमुख नगा विद्रोही संगठन एनएससीएन (आईएम) के स्वयंभू कर्नल और उसकी पत्नी समेत पांच सदस्यों के खिलाफ नगालैंड में 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की जबरन वसूली के एक मामले में आरोप पत्र दायर किया।

नगालैंड के दीमापुर में विशेष राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अदालत के समक्ष पांच आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, गैर कानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, नगालैंड सुरक्षा नियमन, पासपोर्ट अधिनियम आदि के तहत आरोप-पत्र दायर किया गया।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि एनएससीएन (आईएम) के स्वयंभू कर्नल, रायीलुंग नसरांगबे, लामसी इरालु, जिंगशोंगम मुइनाओ, रुथ छवांग और रामनिंगले पामे के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि यह मामला नसरांगबे और उसकी पत्नी छवांग के आवासीय परिसर से 1,58,72,800 रुपयों के साथ अवैध हथियार, विस्फोटक सामग्री और आपत्तिजनक दस्तावेज की बरामदगी से संबंधित है।

उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि मणिपुर में सड़क निर्माण परियोजनाओं से जुड़ी विभिन्न कंपनियों को धमकाकर उनसे रंगदारी वसूलने का संगठित अपराध हो रहा था जिसमें एनएससीएन (आईएम) भी शामिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग