लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने झारखंड के उग्रवादी संगठन के क्षेत्रीय कमांडर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:41 IST

Open in App

रांची, 25 फरवरी एनआईए ने बृहस्पतिवार को रांची की एक विशेष अदालत के समक्ष झारखंड के उग्रवादी संगठन टीपीसी के क्षेत्रीय कमांडर के खिलाफ दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने विभिन्न आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और प्रतिबंधित संगठन को मजबूत करने के लिए लेवी एवं फिरौती वसूलने से संबंधित मामले में आरोप पत्र दायर किया है।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन तृत्य पशुपति कमेटी (टीपीसी) के क्षेत्रीय कमांडर विकास गंझू के खिलाफ यह आरोप पत्र दायर किया गया।

टीपीसी बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में विकास परियोजनाओं के ठेकेदारों, कारोबारियों और उद्योगपतियों से अवैध वसूली में लिप्त है।

झारखंड के पलामू जिले में पांच लाख रुपये नकद और गोला-बारूद के साथ टीपीसी से जुड़े श्याम भोक्ता की गिरफ्तारी के बाद वर्ष 2017 में मामला दर्ज किया गया था।

एनआईए ने जुलाई 2018 में जांच को अपने हाथों में ले लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए