लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने आईएसआई के लिए काम करने वाले भारतीय के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

By भाषा | Updated: March 12, 2021 16:05 IST

Open in App

विजयवाड़ा (आंध्रप्रदेश), 12 मार्च एनआईए ने भारत में जासूसी गतिविधियों की खातिर धन जुटाने के मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले एक भारतीय नागरिक के खिलाफ शुक्रवार को पूरक आरोपपत्र दायर किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने कहा कि गुजरात में गोधरा के रहने वाले इमरान याकूब गीतेली के खिलाफ पहला पूरक आरोपपत्र भारतीय दंड संहिता और अवैध गतिविधियां (निवारण) कानून (यूएपीए) के तहत आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया।

अधिकारी ने बताया कि नवंबर 2019 में भादंसं, यूएपीए और सरकारी गोपनीयता कानून की धाराओं के तहत विजयवाड़ा में मामला दर्ज किया गया था। पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के एजेंट और भारत में उनके सहयोगियों द्वारा देश के अंदर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का षड्यंत्र रचने के लिए मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी ने पिछले वर्ष जून में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था, जिसमें तीन नागरिक भी शामिल थे, जिनके पाकिस्तान में व्यावसायिक हित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल