लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने बांग्लादेश से जाली भारतीय नोटों की तस्करी के आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत में वितरण के लिए बांग्लादेश से नकली भारतीय नोटों की तस्करी में शामिल एक आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि मामले में तीसरा पूरक आरोपपत्र पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के सलीम एसके के खिलाफ पटना में एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष दायर किया गया।

उन्होंने कहा कि यह मामला दो फरवरी 2019 को बिहार की बेतिया पुलिस द्वारा जुलकर शेख के पास से चार लाख रुपये मूल्य के नकली भारतीय नोटों की बरामदगी से संबंधित है।

एनआईए अधिकारी ने बताया कि शाहनवाज शेख और मन्नालाल चौधरी कोलकाता के प्रेसीडेंसी सुधार गृह में बंद थे और वे जेल से जाली नोट की तस्करी का गिरोह संचालित कर रहे थे। इस अपराध में कामिरुज्जमन, राकेश चौधरी और जुलकर शेख उनके सहयोगी थे।

एनआईए ने जुलकर शेख के अलावा चार आरोपियों - कामिरुज्जमन, राकेश चौधरी, शाहनवाज शेख और मन्नालाल चौधरी को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने कहा कि कामिरुज्जमन नकली नोट सलीम से लेता था। सलीम को बाद में छह अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

एनआईए अधिकारी के अनुसार, सलीम एक बांग्लादेशी नागरिक से नकली नोट लेता था और उन्हें बिहार और देश के अन्य हिस्सों में एक संगठित गिरोह के जरिए आपूर्ति करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू