एनआईए ने केरल की दो महिलाओं को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 16:23 IST2021-08-17T16:23:33+5:302021-08-17T16:23:33+5:30

NIA detains two women from Kerala | एनआईए ने केरल की दो महिलाओं को हिरासत में लिया

एनआईए ने केरल की दो महिलाओं को हिरासत में लिया

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारियों ने सोशल मीडिया के जरिये इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन की विचारधारा का प्रसार करने के आरोप में मंगलवार को यहां दो महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उक्त महिलाओं को कन्नूर के ‘थाना’ इलाके में स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया। अधिकारी ने एनआईए की कार्रवाई के बारे में और जानकारी देने से मना कर दिया। खबरों के अनुसार, इस साल मार्च में आरोपियों के समूह के अन्य सदस्यों को कन्नूर से गिरफ्तार किये जाने के बाद उनके आवास पर छापे मारे गए थे। खबरों के मुताबिक, ‘क्रॉनिकल फाउंडेशन’ नामक सोशल मीडिया मंच के जरिये समूह के सदस्य इस्लामिक स्टेट की विचारधारा का प्रसार करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: NIA detains two women from Kerala

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे