लाइव न्यूज़ :

एनआईए की हिरासत मेरे जीवन का सबसे ‘दर्दनाक समय’ : सचिन वाजे ने जांच आयोग से कहा

By भाषा | Updated: November 30, 2021 21:59 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने मंगलवार को जांच आयोग को बताया कि ‘एंटीलिया’ मामले में गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में गुजरा समय उनके जीवन का ‘सबसे दर्दनाक समय’ था और दावा किया कि उन्होंने कई दस्तावेजों पर ‘दबाव में’ हस्ताक्षर किए।

एकल सदस्यीय आयोग के समक्ष जिरह में वाजे ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की वकील के एक सवाल का जवाब देते हुए यह दावा किया । राज्य सरकार ने देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए मार्च में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) के यू चांदीवाल आयोग का गठन किया था।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता देशमुख भी मंगलवार को आयोग के सामने पेश हुए। पूर्व गृह मंत्री कथित धन शोधन मामले में गिरफ्तारी के बाद से 15 नवंबर से न्यायिक हिरासत में हैं।

दोपहर करीब 12 बजे देशमुख को आयोग के समक्ष पेश किए जाने के बाद उनकी वकील अनीता कैस्टेलिनो ने कार्यवाही स्थगित करने का अनुरोध करते हुए एक आवेदन दिया। कैस्टेलिनो ने कहा कि उन्हें निर्देश मिला है कि मामले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता हिस्सा लेंगे।

आयोग ने 13 दिसंबर तक के लिए स्थगन दिया लेकिन 15,000 रुपये का जुर्माना लगाते हुए एक सप्ताह के भीतर ‘‘मुख्यमंत्री राहत कोष-कोविड 19’’ में राशि जमा करने का निर्देश दिया। लेकिन कुछ मिनट बाद, देशमुख और वकील कैस्टेलिनो ने अनुरोध किया कि उन्हें सचिन वाजे से कुछ सवाल करने की अनुमति दी जाए। आयोग ने अनुमति दे दी क्योंकि अन्य पक्षों के वकीलों द्वारा कोई आपत्ति नहीं की गई।

देशमुख की वकील कैस्टेलिनो के एक सवाल के जवाब में कि क्या एनआईए की हिरासत में किसी तरह का दबाव या असहज स्थिति थी, वाजे ने कहा, ‘‘हां, बिल्कुल।’’ वाजे ने कहा, ‘‘यह मेरे जीवन का सबसे ज्यादा मानसिक आघात देने वाला समय था।’’

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में वाजे ने कहा कि हिरासत के दौरान एनआईए उनका ‘‘उत्पीड़न और अपमान’’ कर रही थी। साथ ही कहा, ‘‘मैं कहता हूं कि मैं अब भी सदमे में हूं।’’ वाजे ने यह भी दावा किया कि उन्होंने ‘‘एनआईए अधिकारियों के दबाव में’’ विभिन्न दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। वाजे से पूछताछ बुधवार को भी जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग