लाइव न्यूज़ :

एनआईए अदालत का भाजपा सांसद के आवास के बाहर बम विस्फोट मामले में केस डायरी सोंपने का निर्देश

By भाषा | Updated: September 15, 2021 18:00 IST

Open in App

कोलकाता, 15 सितंबर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर आठ सितंबर को हुए बम विस्फोट के मामले में एक विशेष एनआईए अदालत ने बुधवार को बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय को ‘केस डायरी’ पेश करने का निर्देश दिया।

मामले की जांच कर रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अनुरोध पर अदालत ने यह निर्देश दिया।

एनआईए ने मामले में दर्ज प्राथमिकी की एक प्रति नगर सत्र अदालत के न्यायाधीश एवं विशेष एनआईए अदालत के प्रभारी (न्यायाधीश), पार्थ सारथी सेन को सौंपी।

एजेंसी के वकील श्यामल घोष ने कहा कि न्यायाधीश ने बैरकपुर पुलिस को तीन दिनों के अंदर केस डायरी सौंपने और घटना के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी को 21 सितंबर को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया। उस दिन विषय की आगे की सुनवाई होगी।

एनआई को घटना पर एक रिपोर्ट और संबद्ध मुद्दे सुनवाई की अगली तारीख पर पेश करने को कहा गया है।

गौरतलब है कि इस महीने पहली बार आठ सितंबर को और फिर मंगलवार सुबह बैरकपुर सांसद के भाटपार आवास के बाहर बम विस्फोट हुए।

प्रथम हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घटना की एनआई से जांच शुरू कराई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी