लाइव न्यूज़ :

एनआईए, केंद्रीय एजेंसियां परमबीर सिंह को बचाने का प्रयास कर रही हैं: नवाब मलिक

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:45 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और अन्य केंद्रीय एजेंसियां मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को बचाने का प्रयास कर रही हैं।

मलिक ने सिंह को उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास 'एंटीलिया' के पास विस्फोटक सामग्री लदी कार बरामद होने के मामले का ''मुख्य साजिशकर्ता'' करार दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता मलिक ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह बिल्कुल साफ है कि एनआईए केंद्र सरकार के दबाव में है क्योंकि इस मामले में अब तक कोई आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया, '' परमबीर सिंह मुंबई में एक उद्योगपति के आवास के पास कार में विस्फोटक सामग्री रखने के मामले के मुख्य साजिशकर्ता हैं। उन्होंने एनआईए के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था और फिर लंबे समय के लिए लापता हो गए। महाविकास अघाड़ी सरकार को बदनाम करने के लिए सिंह, भाजपा और केंद्र सरकार के बीच एक समझौता है।''

मलिक ने दावा किया कि वरिष्ठ राकांपा नेता और महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाया गया।

राकांपा प्रवक्ता ने कहा कि बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने जांच आयोग के समक्ष बयान दिया है कि उसने अनिल देशमुख को कोई राशि नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित