लाइव न्यूज़ :

NIA ने कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाइज और गिलानी के बेटे को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया

By भाषा | Updated: March 9, 2019 19:25 IST

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भेजे गये नोटिस के अनुसार मीरवाइज और नसीम गिलानी से सोमवार को नयी दिल्ली में एनआईए मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है।

Open in App

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हुर्रियत कान्फ्रेंस के नरमपंथी धड़े के प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक और पाकिस्तानी समर्थक अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के बेटे नसीम गिलानी को आतंकवाद के वित्तपोषण के एक मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया है।अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भेजे गये नोटिस के अनुसार मीरवाइज और नसीम गिलानी से सोमवार को नयी दिल्ली में एनआईए मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है।एनआईए ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादी और अलगाववादी समूहों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के मामले में मीरवाइज समेत अलगाववादी नेताओं के परिसरों पर 26 फरवरी को तलाशी ली थी।एनआईए के दल ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मीरवाइज, नसीम गिलानी और तहरीक-ए-हुर्रियत के अध्यक्ष अशरफ सहराई समेत कुछ अलगाववादी नेताओं के घरों पर तलाशी ली।जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के नेता यासीन मलिक, शबीर शाह, जफर भट और मसरत आलम के घरों पर भी तलाशी ली गयी।मीरवाइज और सहराई को छोड़कर बाकी सभी नेताओं को कुछ समय के लिए जेल भेज दिया गया।एनआईए ने पिछले साल मीरवाइज के दो मामाओं - मौलवी मंजूर तथा मौलवी शफात तथा उसके करीबी सहयोगियों से पूछताछ की थी। मंजूर और शफात सेवानिवृत्त वरिष्ठ सरकारी अधिकारी हैं।एनआईए की जांच में आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण, सुरक्षा बलों पर पथराव करने, स्कूलों को जलाने और सरकारी संस्थानों को नुकसान पहुंचाने में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया